क्रिकेट खबर

जानिये क्यो रवि शास्त्री के पास नही है महेंद्र सिंह धोनी के नम्बर; इंटरव्यु के दौरान बतायी वजह

जानिये क्यो रवि शास्त्री के पास नही है महेंद्र सिंह धोनी के नम्बर; इंटरव्यु के दौरान बतायी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रावि शास्त्री ने हाल ही मे पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ शोएब अख्तर के साथ एक इंटरव्यु मे उनके और पुर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे मे एक अचंभित कर देने वाली बात बतायी।

शोएब के साथ इंटरव्यू के दौरान रावि शास्त्री ने बताया की उनके पास आज तक महेंद्र सिंह धोनी के सम्पर्क नम्बर नही है। रवि शास्त्री ने बताया की भले ही वह पुरी तरह से धोनी के सम्पर्क मे रहते हो लेकिन उनके पास धोनी के नम्बर नही है। उन्होने कभी धोनी से उनके नम्बर मांगे ही नही।

रवि शास्त्री ने इंटरव्यू के दौरान इस बारे मे कहा की “अगर वह अपने पास फ़ोन रखना छोड पाते तो वह अबतक ऐसा कर चुके होते। सच बताऊँ तो मेरे पास आजतक उनके नम्बर भी नही है। मैने कभी उनसे मांगे ही नही। वह फ़ोन का बहुत कम ही इस्तेमाल करते है, उनके हाथ मे कभी कभी ही फ़ोन को देखा जा सकता है। जरुरी बात यह है की मुझे पता है की उनके साथ सम्पर्क मे कैसे रहना है। धोनी इस प्रकार के ही आदमी है।”

महेन्द्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर भी ऐक्टिव नही रहते है। वह बहुत ही शान्त किस्म के आदमी है। इसलिये उन्हे कैप्टन कूल भी कहते है। क्योकी खेल के मैदान के बाहर भी उनका स्वभाव ऐसा ही है। महेंद्र सिंह धोनी को कभी खेल के मैदान पर भी गुस्सा करते हुए नहीं देखा।

रावि शास्त्री ने आगे महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि “मैने एक बार का सचिन तेंदुलकर को गुस्सा करते हुए देखा है लेकिन धोनी को नही। धोनी बहुत ही गज़ब के खिलाडी थे। वह चाहे शतक बनाये या शुन्य पर आउट हो जाये, वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी हाथ मे उठाये या पहले राउंड से ही बाहर हो जाये वह अपने स्वभाव मे परिवर्तन नही लाते।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top