चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस आज जब चौक गए जब उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में जाना। महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालेंग।
सभी फैंस इस फैसले से थोड़े हैरान भी हुए साथ ही बहुत से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने इस फैसले को सही भी माना। यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल सीजन होगा। महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से चेन्नई की कमान संभाली। उन्होंने कप्तान के रूप में बहुत से रिकॉर्ड्स बनाए तथा अपनी टीम को इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम बनाया।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता और साथ ही 2 बार चैप्मियंस लीग की ट्रॉफी भी जीती। इस प्रकार महेंद्र सिंह धोनी विश्व की सबसे टॉप टी–20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महान कप्तानों में से एक बने।
महेंद्र सिंह धोनी की इसी महानता के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रविंद्र जडेजा ने कप्तानी मिलने के बाद जारी उनके एक वीडियो में कहा। जडेजा ने कहा की “मुझे बहुत अच्छा महसूस हों रहा है। साथ ही मुझे माही भाई द्वारा जो महानता बनाई गई है उसे और आगे लेकर जाना है।”
साथ ही कप्तानी के प्रेशर के बारे में बात करते हुए रविंद्र जडेजा ने कहा की “मुझे इसकी कोई चिंता नहीं है क्योंकि माही भाई यह है। जब भी मुझे कोई सवाल पूछना होगा या कोई दिक्कत आएगी तो में निश्चित तौर पर उनके पास जाऊंगा। वह मेरे मार्गदर्शक थे, है और रहेंगे इसलिए मुझे कोई चिंता नहीं है। आओ सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
