इंडियन प्रीमियर लीग का पिछला सीजन बहुत हीं हैरान कर देने वाला रहा। इस सीजन कुछ ऐसी घटनाएं देखने को मिली जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस सीजन आईपीएल की दो सबसे सफलतम टीमें मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और लीग टेबल में निचले स्थान पर रही। दोनो ही टीमों का सीजन फ्लॉप रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत में रविंद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त किया लेकिन उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और सीजन के अंत तक महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान नियुक्त किया गया। इसके बाद से ही रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विवाद होने की खबरें सामने आने लगी।
हालांकि इन खबरों की कोई पुष्टि तो नही हुई। लेकिन इसके बाद की कुछ घटनाओं ने इन्हे और बढावा दे दिया। रविंद्र जडेजा ने सीएसके को और एमएस धोनी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से अनफॉलो कर लिया साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाए नही दी। इन चीजों को लेकर फैंस ने काफी अटकले लगाई।
इसके बाद जडेजा ने अपने अकाउंट्स से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी सभी पोस्ट को भी हटा दिया। ऐसे में फैंस ने इसे लेकर काफी बाते बनाई। इसी बीच रविंद्र जडेजा ने कुछ ऐसा पोस्ट किया की फैंस ने कहा की रविंद्र जडेजा अगले सीजन मुंबई इंडियंस में शामिल होने वाले है।
रविंद्र जडेजा ने अपनी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में तस्वीर अपलोड की और इसके कैप्शन में लिखा की ब्लू एडिक्शन अर्थात नीले के प्रति लगाव। इसको देखकर मुंबई इंडियंस के फैंस ने ट्विटर पर यह खबर फैलाने लगे की जडेजा मुम्बई इंडियंस में आने वाले है। ऐसे में सीएसके और जडेजा के बीच तनाव की स्थिति में यह संभव भी हों सकता है।
Then come to Mumbai Indians
— Saurabh Yadav (@Saurabhkry08) July 23, 2022…
