भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेट कीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करके सभी को हैरान कर दिया हैं। रिचा घोष ने दूसरे टी मुकाबले में 13 गेंदों में 3 छक्कों की सहायता से 26 रन बनाए और भारत को मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रिचा घोष एक लंबे समय से भारत के लिए फिनिशर के रूप में खेल रहीं है और वह अपनी यह भूमिका बखूबी निभा रही है। ऐसे में सभी को यह जानने की काफी उत्सुकता रही की वह किस खिलाड़ी को अपना आदर्श मानती है। रिचा घोष से जब मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर इसके बारे में बताया।
रिचा घोष ने 2 व्यक्तियों को अपने आदर्श के रूप में चुना। रिचा घोष ने अपने पिता और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज रहें जो भी फिनिशर की भूमिका ही निभाते थे अर्थात महेंद्र सिंह धोनी को अपने आदर्श के रूप में चुना। उनके प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है की वह अपने आदर्श के नक्शे कदम पर ही चल रही है।
उन्होंने कहा की “मैने अपने बचपन से ही महेंद्र सिंह धोनी को हो फॉलो किया है। उनके अलावा मैं अपने पिता को अपना आदर्श मानती हूं। मैं महेंद्र सिंह धोनी से अबतक मुलाकात नहीं कर पाई हूं लेकिन आशा करती हूं एक दिन उनसे मुलाकात होगी।”
🗣️ 🗣️ @msdhoni and my father have been my inspirations: @13richaghosh #TeamIndia | #INDvAUS pic.twitter.com/47Xlouwnd7
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 13, 2022
