रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के एक अहम खिलाड़ी बन चुके है। उन्होंने 2022 में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया था। 2018 से ही वो केकेआर के साथ जुड़े हुए है और बिना ज्यादा प्रदर्शन किए केकेआर ने अभी तक उनपर भरोसा जताया हुआ है।
इसी का फल उनको 2022 में मिला जब कई मैचो के अंतिम ओवरो मे आकर उन्होंने काफी तगड़ी बल्लेबाज़ी की और टीम को अच्छा फिनिश दिया। अभी तो वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे है पर शुरू से उनका प्रदर्शन कुछ खास नही था और उन्हें ज्यादा मौका भी नही मिले थे।
इसी कारण उनका काफी मज़ाक भी उड़ता था और और उन पर काफी ट्रोल पोस्ट भी हुआ करते थे लेकिन रिंकू ने इसके बाद भी हार नही मानी। इस बार बड़ी नीलामी में कोलकाता ने वापिस से उन्हें 55 लाख मे खरीदा था और इस बार घुटने के चोट से वापसी करते हुए उन्होंने 34 के औसत से 7 मैच मे कुल 174 रन बनाए जहाँ उनका स्ट्राइक रेट 148 का था।
वो एक गरीब घर से आते है और उन्होंने काफी मेहनत करके यहाँ तक का मुकाम हासिल किया है। अब अच्छे प्रदर्शन से उन्होंने अपने ट्रोल को शाबाशी में बदला है। इसी चीज को लेकर अभी उन्होंने खुद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ट्रोल वगेरह उन्हें ज्यादा परेशान नही करते हैं बल्कि उन्हें और मानसिक रूप से मजबूत बनाते है।
अब वो खुश है कि उनकी अब तारीफ उनका मज़ाक उड़ाने वालों के द्वारा भी निरंतर रूप से हो रही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि वो अब अपने गेम पर और अच्छे से ध्यान दे रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर ध्यान नही देना चाहते है।
