भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज का पहला मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज दुसरा मैच खेल रही है। इस मैच मे भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इस मैच में ऋषभ पंत ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, अपने ही कोच राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे।
शिखर धवन और कप्तान राहुल ने अच्छी शुरुआत की। लेकीन शिखर धवन 29 रन बना कर आउट हो गये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली बिना अपना खाता खोले ही आउट हो गये। जिसके बाद कप्तान राहुल और ऋषभ पंत ने भारत की पारी को सम्भाला।
राहुल और पंत दोनो ही प्रथम ओडीआई मैच मे अच्छा परफोर्म नही कर पाये थे, लेकीन दुसरे वनडे मे दोनो ही फॉर्म मे दिखे। कप्तान राहुल ने अर्धशतकिय पारी खेलते हुए 79 बॉलस मे 55 रन बनाये। ऋषभ पंत ने 71 गेंदो का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 85 रनो की पारी खेली जिसमे 10 चौके और दो छक्के शामिल थे।इस पारी की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 288 रनो का लक्ष्य रखा
इस पारी के साथ ही ऋषभ पंत ने अपने ही कोच राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड दिया। ऋषभ द्वारा यह पारी साउथ अफ्रीका मे किसी भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज द्वारा खेली गयी सर्वाधिक रनो का रिकॉर्ड है।
इस से पहले राहुल द्रविड़ के द्वारा डरबन मे 2001 मे 77 रनो की पारी किसी भारतीय विकेट कीपर बैट्समैन द्वारा खेली गयी सर्वाधिक रनो की पारी थी। इस लिस्ट मे महेंद्र सिंह धोनी तीसरे स्थान पर आ गए। उन्होने 2011 मे जोह्ंस्बर्ग मे 65 रनो की पारी खेली थी।
