क्रिकेट दुनिया में सबसे ज्यादा खेले जाने बाली खेलो में से एक हैं जा इस खेल को काफी देशो में खेला और पसंद किया जाता हैं और भारत में क्रिकेट के लिए तक अलग ही लेवल पर हैं। यहाँ पर क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता हैं और लोग इस खेल को लेकर काफी भावुक भी हैं।
इसी खेल को और खूबसूरत बनाते हैं इस खेल को खेल रहे खिलाड़ी जिनके कारण ये खेल चल रहा हैं और लोग इन्हे काफी पसंद भी करते हैं और भारत में खिलाड़ियों के काफी ज्यादा तदात में फैंस हैं मगर हमे दूर से जो दिखता हैं की खिलाड़ियों की जिंदगी कितनी अच्छी हैं और आरामदायक हैं वो इतनी भी अच्छी नही होती।
इन खिलाड़ियों को उन मुकाम पर पहुँचने के लिए काफी कुछ चीजो को कुर्बान करना पड़ता हैं। हम आए दिन खिलाड़ियों के कठिन जीवन की कहानिया सुनते रहते हैं जिसमे उन्होंने बहुत सी चीजो का सामना किया होता हैं और कई बार खिलाड़ी भी किसी बात या किसी चीज को लेकर भावुक हो जाते हैं।
ऋषभ पंत जो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं उन्होंने अभी एक इंस्टा पर पोस्ट करा जिसमे वो अपने पापा को याद कर रहे थे। उन्होंने शीर्षक में लिखा की मैं अपने पापा को मिस कर रहा हूँ। उन्होंने आगे लिखा की उन्होंने मुझसे प्यार करा मैं जैसा भी था और मेरे सपनो को अपनाया जो भी मैं करना चाहता था। पापा बहुत मजबूत होते हैं उनके ही कारण हमे हमेशा सुरक्षित महसूस होता है।
उन्होंने आगे कहा की अब आप जन्नत में हो मगर मुझे पता हैं आप वहा से ही मेरी रक्षा कर रहे हो, और मेरे पापा होने के लिए शुक्रिया। मैं भी आपको बहुत प्यार करता हु और मिस भी बहुत करता हूँ जब तक हम वापिस से न मिले।
