राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स आईपीएल का हिस्सा सिर्फ दो साल के लिए ही थे, लेकिन इस दो साल में इस टीम ने काफी सफलता हासिल कि, जैसे कि, अपने दूसरे ही सीजन में आईपीएल के फाइनल तक पहुंच गए।
लेकिन बटकिस्मती से टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में हार गए। और वो मैच टीम के इतिहास का आखरी मैच भी हे। इसके टीम ने आईपीएल में भाग नही लिया। राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स, गुजरात लायंस साहत आईपीएल में आया था चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के परिवर्तन के रूप में, जब दोनो टीमों को फिक्सिंग के बजहसे आईपीएल से दो साल के लिए सस्पेंड किया गया था।
आज इस लेख में हम जानेंगे कौन वो खिलाड़ी थे जिन्होंने राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स के लिए उनका आखरी मैच खेला था, मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2017 के फाइनल में।
ओपनर्स: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी
अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स के लिए पारी की शुरुआत की। रहाणे ने जहां 44 रन बनाए, वहीं त्रिपाठी ने तीन रन पर अपना विकेट गंवा दिया था। दोनों बल्लेबाज IPL 2021 का हिस्सा भी रहे।
रहाणे दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वोही उनके पूर्व सलामी जोड़ीदार राहुल त्रिपाठी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2021 में खेल रहे थे।
मध्यक्रम: स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, मनोज तिवारी
स्टीव स्मिथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट के आखरी कप्तान थे, वो राइजिंग पुणे सुपरगायंट्स के लिए अर्धशतक बनाने वाले आखिरी बल्लेबाज भी हे। स्टीव स्मिथ भी आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे।
एमएस धोनी, जो कि टीम के पहले कप्तान थे, वो अब वापस चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हे। और हाल ही में, सीएसके आईपीएल 2021 का फाइनल मैच भी जीता कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ। महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। और जहा बात करे मनोज तिवारी की तो वो काफी टाइम से आईपीएल से दूर रहे हे। उन्होंने हाल ही में राजनीति में भी प्रवेश किया।
ऑलराउंडर्स: डैन क्रिश्चियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर
डैन क्रिश्चियन आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए प्रतिनिधित्व कर रहे थे। आईपीएल 2017 के फाइनल में उन्होंने 2 विकेट्स लिए थे और सिर्फ 4 रन ही बनाया था। वाशिंगटन सुंदर भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे इस आईपीएल 2021 में। उन्होंने मुंबई के खिलाफ उस मैच में 4 ओवर्स में सिर्फ 13 रन ही दिए थे, लेकिन बल्लेबाजी करने को सिर्फ एक ही बाल मिला था।
आरपीएस के बाहर निकलने के बाद शार्दुल ठाकुर सीएसके में शामिल हुए। वह एमएस धोनी के नेतृत्व में खेल रहे हैं। उस मैच में ठाकुर ने सिर्फ 2 ओवर्स डाले थे और सिर्फ 7 रन ही दिए थे।
बॉलर्स: लॉकी फर्ग्यूसन, जयदेव उनादकट, एडम ज़म्पा
लॉकी फर्ग्यूसन और जयदेव उनादकट ने फाइनल में आरपीएस के फास्ट बॉलिंग का नेतृत्व किया था। फर्ग्यूसन अभी केकेआर के साथ खेल रहे थे आईपीएल 2021 में, जबकि उनादकट राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं। एडम ज़म्पा आरसीबी में शामिल हुए थे लेकिन व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल 2021 से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।
