क्रिकेट खबर

कप्तान रोहित शर्मा ने की ऋषभ पंत वाली गलती तो पुलिस ने की सख्त कार्यवाही और लगाया जुर्माना ; फैंस ने भी सावधानी बरतने की दी सलाह

रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम का अब तक का विश्वकप का सफर शानदार रहा है जहां भारतीय टीम ने अब तक के तीनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत का अगला मुकाबला पुणे में बांग्लादेश की टीम के साथ होने वाला है। इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर फैंस काफी हैरान हो गए है।

दरअसल मुंबई पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के 3 चालान काटे है। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने बताया की कप्तान रोहित शर्मा मुंबई – पुणे एक्सप्रेस वे पर तय सीमा से अधिक गति से गाड़ी चला रहे थे और इसके कारण बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी।

रिपोर्ट के अनुसार रोहित शर्मा 200 से 215 किलोमीटर प्रति की तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे जिससे कारण उनके तीन चालान काटे गए है। जैसे ही यह खबर फैंस के बीच आई तो फैंस काफी हैरान हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की वह ऋषभ पंत वाली गलती ना दोहराए और सावधानी पूर्वक सफर करे।

आपको बता दे की वह मुंबई से पुणे भारतीय टीम को ज्वाइन करने आ रहे थे जहां 19 अक्टूबर को उनका बांग्लादेश की टीम के साथ मुकाबला होगा। अब तक के विश्वकप में रोहित शर्मा के बल्ले से काफी रन देखने को मिले है। ऐसे में फैंस यही आशा करेंगे की रोहित शर्मा आगे के मुकाबलों में भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top