रोहित शर्मा की कप्तानी में अभी मुम्बई इंडियंस की टीम।आईपीएल 2023 में हिस्सा ले रही है जहां अभी तक टीम का सफर काफी खराब रहा हैं। टीम को अभी तक इस सीजन में एक भी मैच में जीत मिली है और वो अंक तालिका में 9वे स्थान पर है। वही आज टीम तीसरा मुकाबला खेल रही हैं।
ये मुकाबला आज दिल्ली के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला गया जिसे जीत कर मुम्बई इंडियंस ने इस मै से 2 अंक प्राप्त कर लिए है। ये मुकाबला टीम के लिए काफी ज्यादा जरूरी और अहम था। मुम्बई इंडियंस ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट स्व काफी रोमांचक मुकाबले में मात दिया है।
इए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 172 रन बना दिये है जहां मुम्बई को 173 रनो का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आज रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली है और अपने शरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील किया है। पिछले कुछ समय मे उन्हें शुरुआत मिल रही थी लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नही कर पा रहे रहे।
हालंकि आज उन्होंने अपने इस शरूआत को तब्दील किया जहां उन्होंने मात्र 29 गेंदो में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होंने आज 45 गेंदो में 65 रनो की पारी खेली है जहां उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्ही के साथ तिलक वर्मा ने भी आज अहम 29 गेंदो में 41 रनो की पारी खेली है।
