क्रिकेट जगत में आज काफी बड़ा दिन है जहां दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल के 2023 के सीजन के लिए नीलामी हो रही है जहां ये आज केरल के कोच्चि नामक शहर में हो रही है जिसमे सभी 10 टीमे एक दमदार स्क्वाड का निर्माण करने का प्रयास करेंगे।
वही आज सैम करण ने आज इतिहास रचा है जहां वो इस दुनिया के सबसे बड़ी और सबसे अमीर लीग आईपीएल के इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ी बने है। उन्हें आज नीलामी में पंजाब किंग्स की टीम ने पूरे 18.5 करोड़ में खरीदा है जो कि एक काफी बड़ी रकम है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस से पहले क्रिस मोरिस आज तक के सबसे महँगे खिलाड़ी थे जहां उन्हें 16.25 करोड़ में राजस्थान की टीम ने लिया था लेकिन आज पंजाब की टीम ने अपने बैंक को तोड़ कर अपने पुराने खिलाड़ी सैम करण को वापिस से अपने स्क्वाड में शामिल किया था।
उन्होंने पहले पंजाब किंग्स की तरफ से खेला है और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन भी किया था और वही से खेलते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। वही उनकी पूर्व टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी आज उनके ऊपर जमकर बोली लगाई और एक समय पंजाब और चेन्नई में ही युद्ध हो रहा था।
वही आपकी जानकारी के लिए बता दे मुम्बई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और बाकी टीमो ने भी आगे पीछे करण के ऊपर बोली लगाई थी जिस कारण उनकी डिमांड इतनी ज्यादा था। उनके आईपीएल में प्रदर्शन के बारे में बात करे तो उन्होंने 32 मुकाबलो में 337 रन बनाए है वही उन्होंने 32 वीकेट भी चटकाए है।
