इंडियन प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबलों के साथ साथ कई विवादित घटनाए भी होती है जो की इस लीग के दर्शको को रोमांचित तो करतीं है किंतु कभी कभी इससे खेल भावना को भी क्षति पहुंचती है। ऐसी ही एक विवादित घटना दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के दौरान हुई जिस घटना से मैच के दौरान काफी विवाद देखने को मिला और यह चर्चा का विषय बन गया।
दरअसल इस मुकाबले के अंतिम ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 36 रनो की जरूरत थी और दिल्ली के लिए बल्लेबाजी कर रहे थे रोमेन पॉवेल। विवाद शुरू होता है तीसरी गेंद पर जहा पॉवेल के द्वारा सिक्स के द्वारा मारी गई बाल उनके कमर से ऊपर लग रही थी लेकिन अंपायर्स ने इसे नो बॉल करार नही दिया।
उसके बाद ऋषभ पंत ने अपने खिलाड़ियों को मैदान को छोड़कर आने को कहा। इस दौरान माहोल और बिगड़ता दिख रहा था। ऋषभ पंत जॉस बटलर से भी इसके लिए चर्चा करते दिखे और शेन वॉटसन और बटलर ने गेम को चलते रहने देने के लिए कहा।
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर बड़े स्तर पर चर्चा शुरू हो गई और फैंस इससे जुड़े मीम्स बनाने लगे। साथ ही बहुत से लोगों ने इसकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी द्वारा आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में हुई घटना से की। उस समय भी काफी विवाद हुआ था और कारण भी यही था नो बॉल। उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी डग आउट से मैदान पर आकर अंपायर्स से बहस करने लगे थे।
ऋषभ पंत की इस घटना को लेकर बहुत से सवाल खड़े हुए। एक और जहा बहुत से लोग ऋषभ पंत द्वारा बल्लेबाजों को वापस मैदान से बुलाने का प्रयास करने की घटना को लोग आलोचित कर रहे वही दूसरी और अम्पायरस के फैसले और दिल्ली के एसिटेंट कोच प्रवीण आमरे द्वारा मैदान पर जाने की घटना पर सोशल किया में सवाल जवाब और विवाद हो रहा है।
Didn’t expect Pant could do that. Not cricket. #IPL20222 pic.twitter.com/ab5yRzDQqg
— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) April 22, 2022
Ye public hai, ye sab jaanti hai
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) April 22, 2022
entire stadium chanting CHEATER 😤#Cheater #RRvsDC #DCvRR #umpire #RishabhPant pic.twitter.com/suZdpazSe8
#RRvsDC
— Mukesh K yadav2830 (@Mukki2830) April 22, 2022
महेंद्र सिंह धोनी के पदचिन्हों पर चलते हुए ऋषभ पंत 😆😆😆 pic.twitter.com/4Ju9W3CPeW
So umpires check no balls for front foot every ball, but can’t check a high full toss? Makes sense… pic.twitter.com/RUOX3Yh3YF
— Glenn Maxwell (@Gmaxi_32) April 22, 2022
That was a clear no ball. #umpiring
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) April 22, 2022
