15 जनवरी 2022 को विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका से 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी छोडने का बडा निर्णय लिया। विराट ने भारतीय टीम की 7 वर्षो तक टेस्ट मे कप्तानी की। विराट कोहली ने कुछ समय पहले ही टी-20 और ओडिआई की कप्तानी भी छोड दि थी। और अब टेस्ट कप्तानी भी छोडकर विराट ने अपने कप्तानी करियर का अन्त किया।
विराट के इस फैसले से उन्के फैन्स और बहुत से क्रिकेट खिलाडी हैरान थे। बहुत से क्रिकेट एक्सपर्टस ने विराट के इस फैसले का समर्थन भी किया। एक्सपर्ट्स के अनुसार विराट कोहली जो पीछ्ले कुछ समय से अपनी फॉर्म से झुझ रहे थे उनकी इस फॉर्म का कारण कप्तानी के प्रेशर भी हो सकता था। इसलिये कप्तानी छोडकर वह अब अपने खेल पर आसानी से ध्यान दे सकते है।
विराट की कप्तानी छोडने के निर्णय का पुर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने समर्थन किया। एक न्यूज़ इंटरव्यू के दौरान उन्होने इसके बारे मे कहा।
इन्टरव्यू के दौरान अफरीदी ने कहा की “मेरे अनुसार विराट ने कप्तानी छोडने का सही निर्णय लिया है। विराट अब कप्तान के रूप मे पर्याप्त क्रिकेट खेल चुके है, उन्होने एक लम्बे समय 7 वर्षो तक भारत की कप्तानी सम्भाली और अपनी टीम को अच्छे से मेनेज किया।”
Shahid Afridi Reacts on Virat Kohli Stepping Down as India's Test Captain#ViratKohli #shahidafridi #INDvSA pic.twitter.com/r57NiPP3LX
— Behind Cricket (@behindCric8) January 18, 2022
अफरीदी ने आगे कहा की हर खिलाडी के करियर मे एक ऐसा समय आता है जब वह अपने खेल के प्रेसर को हैंडल नही कर पाता। विराट ने अपने खेल को काफी लम्बे समय तक अच्छे से खेलते हुए टीम की कप्तानी को भी सम्भाला और अपनी टीम को एक महान स्थिति तक ले गये। अब उनका समय एक बैट्समैन के रूप मे खेल का आनन्द लेने का है।
