क्रिकेट दुनिया भर के लोकप्रिय खेलो में से एक है और इसकी लोकप्रियता समय के साथ साथ बढ़ते ही जा रही है। क्रिकेट ने ही खिलाड़ियों को स्टार बना दिया है। भारत मे तो क्रिकेट का क्रेज़ काफी ज्यादा है और लोग यहाँ पर इस खेल को एक धर्म की तरह मानते है। इंटरनेशनल लेवल पर भारत की टीम भी कमाल की है और दुनिया की सबसे खतरनाक टीमो मे से एक है।
भारतीय टीम की इस उपलब्धि का मुख्य कारण उनके खिलाड़ी है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहते है। बहुत से ऐसे खिलाड़ी होते है जिनका मन क्रिकेट छोड़ कर और भी चीजो मे लगता है और वो उन चीजों से भी फैंस का मनोरंजन करते रहते है।
शिखर धवन भी इन्ही प्रकार के खिलाड़ियों में से एक है जो सोशल मीडिया पर फैंस का मनोरंजन करते है। वो वहा पर अन्य खिलाड़ियों की तुलना मे काफी ज्यादा एक्टिव है और लगातार मीम और रील्स शेयर करते रहते है। वो एक कमाल के ओपनिंग बल्लेबाज़ भी है जो अभी पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे है और इस सीजन भी वो कमाल के फॉर्म मे है। इस सीजन अपने खेले हुए 13 मैचो मे उन्होंने 122 की स्ट्राइक रेट से 421 रन बनाए है जिस मे 3 अर्धशतक भी शामिल है।
एक खबर अभी वायरल हो रही है और उस रिपोर्ट के अनुसार शिखर धवन एक फ़िल्म मे एक्टिंग करते हुए नज़र आएंगे। उस रिपोर्ट के हिसाब से धवन ने उस फिल्म की शूटिंग पूरी करली है। ऐसा बोला जा रहा है कि शिखर धवन का ये रोल एक कैमियो रोल नही है बल्कि वो एक महत्वपूर्ण रोल करते हुए नज़र आएंगे।
खबर के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि निर्माताओ को लगा कि शिखर धवन इस रोल के लिए एक दम सही है और उनके पास ये ऑफर लेकर पहुँचे और धवन ने भी इस काम के लिए हाँ करदिया। उसी सूत्र ने बताया कि धवन का रोल फ़िल्म में काफी मत्वपूर्ण रोल है और फ़िल्म इसी साल रिलीज़ होगी।
