भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोडने के बाद भारत के अगले टेस्ट कप्तान के लिये अभी भी कोई नाम तय नही हो पाया है। विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका से 2-1 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद कप्तानी छोडने का फैसला लिया। कुछ समय पहले ही कोहली ने टी-20 और वनडे की कप्तानी भी छोड दी थी। टेस्ट कप्तानी छोडकर उन्होने अपने कप्तानी करियर का अन्त किया।
लेकिन अभी भी भारत के टेस्ट कप्तान के नाम पर बीसीसीआई का अन्तिम फैसला नही आया है। रोहित शर्मा भारत के लिमिटेड ऑवर क्रिकेट की कप्तानी कर रहे है और टेस्ट की कप्तानी भी उन्हे देने की सम्भावना लग रही है।
इस बीच ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैन द्वारा भारत के अगले टेस्ट कप्तान के बारे मे उनकी राय पुछि तो उन्होने खुल कर अपने विचार रखे। स्मिथ ने पहले विराट को उनके कप्तान के रूप मे एक सफल करियर के अन्त पर बधाई दी।
स्मिथ ने कोहली को बधाई देते हुए कहा की ” विराट कोहली को अपने एक लम्बे 6 से 7 वर्षो तक भारत की कप्तानी के रूप मे सफलता से पुरे करने की बधाई। उन्होने भारत की बहुत ही अच्छी तरह से कप्तानी करते हुए अपना कार्य सफलता पुर्वक पूरा किया। अब उन्हे आगे और अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देख रहा हूँ ।”
इसके बाद स्मिथ ने भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप मे जिस खिलाडी को वो अपनी पसंद मान रहे है के बारे मे बताया। स्टीव स्मिथ ने आगे कहा की “रोहित शर्मा और केएल राहुल भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप मे मेरी पसंद है।”
Steve Smith's take on the next Indian Test captain 👀 pic.twitter.com/CSLh67goIW
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 25, 2022
स्मिथ की यह पसंद फैन्स को ज्यादा आश्चर्य मे नहीं डाला क्योकी रोहित व राहुल ही भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप मे प्रबल दावेदार के रूप मे सामने आ रहे है। हालाँकि कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट ऋषभ पन्त और अश्विन जैसे खिलाडियो को भी भारत के अगले टेस्ट कप्तान के रूप मे भी देख रहे है।
