आईपीएल 2023

मुंबई के संकटमोचक बन सूर्यकुमार ने मचाया हाहाकार; 7 चौके और 6 छक्के जड़ लगाया मुंबई का बेड़ा पार; वढेरा ने भी जड़ा आतिशी अर्धशतक

सूर्यकुमार यादव

आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 6 विकेट से मात दी है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव।

सूर्यकुमार यादव ने आज के मुकाबले में वही आतिशी पारी खेली जिसके लिए वह जाने जाते है। सूर्यकुमार यादव ने आज के मुकाबले में 35 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए 83 रन बना डाले। उन्होंने मैदान में चारो दिशाओं में छक्के चौके जड़े। उनकी इस आतिशी पारी का हर कोई दीवाना हो गया।

वही आरसीबी के द्वारा दिए गए 200 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए सबसे पहले ईशान किशन ने शानदार शुरुआत दी जहां उन्होंने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए 42 रन बना डाले।

वही नेहाल वढेरा ने भी आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव का साथ निभाया और सूर्यकुमार यादव के साथ शतकीय साझेदारी की। नेहाल वढेरा ने भी 35 गेंदों में 52 रन बनाए। ऐसे में फैंस मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top