आज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने तहलका मचा दिया। सूर्यकुमार ने आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ आतिशी पारी का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ दिया।
सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्के जड़ते हुए अपना यह शतक पूरा किया। 16वे ओवर तक तो सूर्यकुमार यादव का स्कोर 31 गेंदों पर सिर्फ 47 रन था लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के गियर बदले और मैदान के चारो कोनो में छक्के चौके जड़ना शुरू कर दिया।
उनकी इस आतिशी पारी को देख फैंस तो फैंस खुद सचिन तेंदुलकर भी हैरान हो गए। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस में जमकर उनकी इस पारी की तारीफ की। विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर सूर्यकुमार की पारी की जमकर तारीफ की।
वही बात करे इस मैच की तो सूर्यकुमार यादव की इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस की टीम ने 218 रन बना डाले। ऐसे में यह देखने लायक होगा की गुजरात टाइटंस की टीम आज का मुकाबला जीतकर क्वालीफाई कर पाती है या नही।
