शेर बूढ़ा हुआ है लेकिन शिकार करना नही भूला इसी प्रकार के बहुत से ट्वीट से ट्विटर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में भर गया जब 40 वर्ष के हो जाने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी ने बेहतरीन विकेट कीपिंग का प्रदर्शन करते हुए चीते की गति से दौड़ते हुए पंजाब किंग्स के खिलाड़ी भानुका राजपक्षा का विकेट लिया।
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वे मुकाबले में आज रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से भिड़ी। चेन्नई अपने पहले दो मुकाबले में हार का सामना कर के आ रही है। ऐसे में कप्तान रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में जीतना जरूर चाहेंगे।
इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पंजाब को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया था। पंजाब किंग्स जो की 1 मैच में जीत और 1 में हार का सामना करने के बाद अपना अगला मुकाबला खेलने आई ने कप्तान मयंक अग्रवाल का विकेट जल्दी ही खो दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए पंजाब के विकेट कीपर बल्लेबाज भानूका राजपक्षा जो की पिछले मुकाबलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। आज के मुकाबले में भी वह अच्छा खेल सकते थे लेकिन क्रिश जोर्डन के जोरदार थ्रो और महेंद्र सिंह द्वारा बेहतरीन रन आउट से उनकी पारी का अंत जल्दी ही हो गया।
Leaner Meaner and Faster @MSDhoni ⚡🔥 pic.twitter.com/Nhl6MpMbPg
— Dhoni Tharane 5️⃣ 🦁 (@Tharane__Talks) April 3, 2022
उसके बाद सोशल मीडिया पर धोनी का यह रन आउट ट्रेंड करने लगने लग गया। साथ ही बात करे मैच की तो पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन बनाए। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 60 रन बनाए।
Dhoni 🔥 solid agility at 40. That sprint was unbelievable seeing it on stump cam!
— Siddarth Srinivas (@sidhuwrites) April 3, 2022
It's all about the " 40 years old " Dhoni ! 💛 pic.twitter.com/Xt4ahncpaa
— The MSDian Girl 💛 (@themsdiangirl7) April 3, 2022
Whattta runout by DHONI🔥🔥..treat to watch🤩
— vennela kishore (@vennelakishore) April 3, 2022
Only Virat Kohli can beat MS Dhoni’s speed with his gloves on 🔥 pic.twitter.com/fbg2ow0GXe
— Pari (@BluntIndianGal) April 3, 2022
