भारतीय क्रिकेट टीम ने आज श्रीलंका के खिलाफ ओडीआई सीरीज के अंतिम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका पर 317 रनो से जीत दर्ज करते हुए 3-0 से यह सीरीज अपने नाम की। भारतीय टीम के खिलाड़ियों के द्वारा आज के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
सबसे पहले रोहित शर्मा और गिल ने शनादार शुरुआत दी। फिर गिल ने अपना शतक पूरा करते हुए 116 रनो की पारी खेली। इसके बाद आई विराट कोहली की शानदार और जानदार पारी। विराट कोहली ने आज शानदार बल्लेबाजी दिखाते हुए 110 गेंदों में 13 चौके और 8 छक्के जड़ते हुए 166 रन बना डाले।
विराट कोहली आज एक बार फिर उसी फॉर्म में दिखे जिसके लिए वह जाने जाते है। वही अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने बहुत शानदार शॉट्स भी लगाएं। इसी क्रम में आज उनके द्वारा लगाया गया एक हेलीकॉप्टर शॉट और एक पुल शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
Kohli-copter ? pic.twitter.com/6KlOGBUWTI
— One Gorgeous Shot of Virat Kohli (@OneKohli) January 15, 2023
अगर किसी ने विराट की इस पारी के यह दो शॉट्स नही देखे तो कुछ नहीं देखा। वही विराट की इस पारी के बदौलत भारत ने 391 रनो का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम को सिराज और कुलदीप यादव ने मिलकर 73 रनो के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया।
