भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच आज धर्मशाला में ओडीआई विश्वकप का 21वा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। वही मैच के दौरान सूर्यकुमार यादव जिनको बड़ी मुश्किल के बाद भारतीय टीम में मौका मिला आज बड़ी बदकिस्मती से आउट हो गए।
दरअसल न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 273 रनो का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 182 रनो पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली जो की जब से मैदान पर आए खूंटा गाड़े खड़े थे और टीम को जीतने की उम्मीदें बनाए रखे थे का साथ निभाने सूर्यकुमार यादव आए।
इस दौरान 33वे ओवर की अंतिम गेंद पर विराट कोहली ने एक शॉट प्लेड किया और इतने में सूर्यकुमार यादव एक रन लेने के लिया दौड़ पड़े। उन्होंने विराट को रन भागने के लिए कहा और विराट भी दौड़ पड़े। लेकिन इसके बाद विराट ने देखा की गेंद फील्डिंग कर रहे सेंटेनर के हाथ में चली गई।
विराट ने दौड़ना शुरू ही किया था लेकिन सूर्यकुमार यादव ने आधी से अधिक दूरी तय कर ली थी लेकिन विराट ने फिर उन्हे वापस जाने को कहा और विराट के लिए सूर्यकुमार यादव ने अपने विकेट का बलिदान दे दिया। लेकिन इसे देख कर फैंस दो ग्रुप में बंट गए। काफी फैंस इसमें कोहली की तो काफी सूर्यकुमार यादव की गलती बता रहे थे।
