भारतीय क्रिकेट टीम ने कल बारिश से बाधित मुकाबले में न्यूजीलैंड के साथ टाई किया। बारिश के कारण यह मुकाबला पूरा नहीं हो पाया और 3 मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से यह सीरीज अपने नाम कर ली। लेकिन फिर भी एक चीज जिसके कारण भारतीय फैंस को नाराजगी रही और वह है संजू सैमसन।
भारतीय टीम ने तीनों मुकाबलों में से एक में भी संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया। अपनी कप्तानी में टीम को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाने वाला कप्तान संजू सैमसन भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में जगह नही बना पा रहा। उनके स्थान पर जिन खिलाड़ियो को मौका मिल रहा वह भी लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे।
इसके बावजूद भी संजू सैमसन को सभी नजरंदाज कर रहे। संजू सैमसन को पहले जब भी मौके मिले तो उन्होंने अच्छा ही प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी उन्हे मौका नहीं मिल रहा। ऐसे में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट द्वारा संजू सैमसन की तरफ ध्यान नहीं देना फैंस के गुस्से का कारण बन रहा।
वही इसी बीच संजू सैमसन से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से और नारजागी का कारण बन रहा है। यह वीडियो मैच से पहले भारतीय टीम के अभ्यास सत्र है। इस वीडियो में भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत, गिल, सैमसन और सिराज साथ में हेडबाल खेल रहे।
लेकिन यहां भी साथी खिलाड़ी संजू सैमसन को नजरंदाज कर रहे हैं। संजू सैमसन द्वारा गेंद को पास करने में बाद कोई भी साथी खिलाड़ी उनके पास गेंद को पास नहीं कर रहा जबकि वह तैयार है। इस वीडियो में उनके चेहरे पर एक अलग उदासी देखी जा सकती है।
Sanju Bhai ko yaha bhi nhi khila rhe🤒#indvsnzt20 #SanjuSamson pic.twitter.com/pVVn5CvYhF
— Tanay (@tanay_chawda1) November 22, 2022
