क्रिकेट खबर

ग्लेन फिलिप्स का मैच विनिंग छक्का जा लगा दर्शकों के बीच बैठी 12 वर्षीय लड़की के सिर पर; उसके बाद फिलिप्स ने किया कुछ ऐसा की हर कोई कर रहा तारीफ

ग्लेन फिलिप्स

टी 20 विश्वकप की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष रह गए है और सभी टीमें इसके लिए भरपूर अभ्यास कर रही है। इसी क्रम में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम के बीच एक ट्राई सीरीज न्यूजीलैंड में खेली जा रही है । कल इस सीरीज में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए बांग्लादेश को आसानी से 8 विकेट से मात दे दी। न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 138 रन ही बना पाई। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों ने आसानी से यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

डेवोन कनवे ने नाबाद 70 रनो की पारी खेली तो वही कप्तान केन विलियमसन ने 30 और अंत में आकर ग्लेन फिलिप्स ने 9 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए 23 रन बना डाले। उन्होंने मैच को अपने ही अंदाज में अंतिम गेंद पर छक्का जड़कर जीताया। लेकिन उनका यह अंतिम छक्का एक बड़ी घटना का कारण भी बन गया।

जब फिलिप्स ने यह छक्का जड़ा तो यह गेंद जाके सीधी दर्शक दीर्घा में बैठी एक 12 वर्षीय लड़की के सिर पर जा लगी। जैसे ही ग्लेन फिलिप्स को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने बिना कोई देर किए मैदान छोड़कर सीधा उस लड़की के पास जाना उचित समझा। फिलिप्स के द्वारा ऐसा कर सभी फैंस का दिल जीत लिया।

वही उस लड़की की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में यह दर्शाता है की एक आदर्श खिलाड़ी को किस प्रकार अपने फैंस का भी ध्यान रखना चाहिए। वही देखने लायक यह भी होगा की न्यूज़ीलैंड की टीम टी 20 विश्वकप में कैसा प्रदर्शन करती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top