कल इंडियन प्रीमियर लीग का अबतक का सबसे गर्माया हुआ मुकाबला देखने को मिला जहां बैट और गेंद से नही बल्कि जुबानी जंग चली और खिलाड़ियों के बीच वाद विवाद हुआ। दरअसल कल एक बार फिरसे विराट कोहली का रौद्र रूप देखने को मिला जिसके लिए वह जाने जाते है।
कल विराट कोहली मैदान पर बड़े आक्रामक रूप में थे और हर विकेट का जमकर जश्न मना रहे थे। इस दौरान उनकी सबसे पहले अमित मिश्रा से थोड़ी अनबन हो गई। इन दोनो में विवाद काफी देर तक चला। इसके बाद विराट ने सबसे ज्यादा आक्रमकता दिखाई अफगानी युवा खिलाड़ी नवीन उल हक के खिलाफ।
नवीन उल हक के आउट होने पर विराट और उनके बीच में बहस शुरू हो गई। अंपायर के बीच बचाव में आने पर नवीन जाने लगे लेकिन विराट के कुछ कहने पर वह वापस उचक कर आने लगे। इसके बाद विराट ने अपने जूते की तरफ इशारा करते हुए बताया की तुम मेरे जूते के बराबर तक नही।
वही यह विवाद यहां भी शांत नहीं हुआ और जब आरसीबी मैच जीत गई तो उस दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक फिर से आमने सामने आ गए। विराट से हाथ मिलाने के बाद नवीन ने उन्हे कुछ कहा की विराट और भड़क गए। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगे।
वही इसके बाद तो फैंस को असली मजा तब देखने को मिला जब गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच जुबानी जंग शुरू हुई। दरअसल काईल मायर्स विराट से मैच के बाद कुछ टिप्स मांग रहे थे इतने में गंभीर उनके पास आकर उनको कोहली से अलग ले गए। इसके बाद गंभीर और कोहली के बीच भी विवाद होने लगा।
