क्रिकेट खबर

बांग्लादेशी फील्डर की गलती से मिले भारतीय टीम को 5 अतिरिक्त रन; वीडियो देख जानिए कैसे

ताजीमूल इस्लाम

आज भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सिरीज़ के पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने गेंद और बल्ले दोनो से अपने प्रदर्शन के द्वारा सभी को हैरान कर दिया है। दिन की शुरुआत भारतीय टीम ने 278 रनो पर 6 विकेट्स से आगे अपनी पारी को बढ़ाते हुए की।

भारतीय लोअर ऑर्डर बल्लेबाज़ों में से अश्विन और कुलदीप यादव ने शानदार साझेदारी की जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। अश्विन ने 58 तो वही कुलदीप यादव ने 40 रन बनाए। उसके बाद उमेश यादव ने भी अपना जलवा दिखाते हुए 2 छक्के लगा डाले। ऐसे में भारत का स्कोर 404 रन पहुंच गया।

वही भारत की पारी के दौरान एक दिलचस्प घटना भी हुई जब बांग्लादेशी फील्डर की गलती की वजह से भारतीय टीम को 5 अतिरिक्त रनो का फायदा हुआ। दरअसल 112वे ओवर की दूसरी गेंद पर अश्विन ने ताजीमुल इस्लाम की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में 2 रन दौड़ने के लिए मारा।

बांग्लादेशी फील्डर ने जब यह गेंद थ्रो की तो विकेट कीपर के पीछे पड़े हेलमेट्स में यह गेंद जा लगी। नियमो के अनुसार भारतीय टीम को 5 रन मिले। अब इसका वीडियो काफी चर्चित हो रहा। वही इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी को ताश के पत्तो की तरह ढहा दिया। दूसरे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 133 रनो पर ही बांग्लादेश के 8 विकेट गिरा दिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top