आज इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ा और रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है जहां चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम आपस में भिड़ रही है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 176 रनो का लक्ष्य रखा।
इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम को शुरुआती झटके के रूप में ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरा। लेकिन इस विकेट के बाद एक रोमांचक घटना देखने को मिली। यह घटना हुई रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे के बीच में छठे ओवर में जब दोनो खिलाड़ियों के बीच कश्मख्स देखने को मिली।
इस ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने अश्विन की गेंद पर 2 रन लिए लेकिन मजा शुरु होता है दूसरी गेंद पर। दूसरी गेंद पर रहाणे ने अश्विन के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़ना चाहा तो अश्विन ने चालाकी दिखाते हुए गेंद नही डाली। अश्विन के द्वारा ऐसा करने पर रहाणे थोड़े नाराज हुए।
इसके बाद रहाणे ने अगली ही गेंद पर अश्विन के द्वारा गेंद फेंकते ही क्रीज छोड़ कर साइड में चले गए और गेंद डेड बॉल करार दी गई। दोनो खिलाड़ी एक दूसरे को बड़ी अलग ढंग से घूरने लगे। इसके बाद रहाणे ने अश्विन की अकड़ को तोड़ते हुए उन्हें अगली ही गेंद पर एक शानदार छक्का जड़ दिया।
ऐसे में इस रोमांचक घटना से फैंस का काफी मनोरंजन हुआ और इसका वीडियो भी वायरल होने लगा। लेकिन इन दोनो खिलाड़ियों के बीच जंग यही समाप्त नही हुई। अंत में जाकर 10वे ओवर में अश्विन ने रहाणे को एलबीडब्ल्यू आउट करते हुए बदला लिया। ऐसे में देखने लायक होगा की कौनसा खिलाड़ी इस मैच में बाजी मारती है।
Ashwin and rahane me kaleshh pic.twitter.com/1oMcReJH5K
— Aditya Verma 🇮🇳 (@Adityaverma_12) April 12, 2023
