टी20 विश्वकप में आज से सुपर 12 का मुकाबला शुरू हो गया है और इसका पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया जहां न्यूजीलैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 17 ओवर में मात्र 111 रन पर ही सिमट गई।
न्यूजीलैंड की टीम ने इस मुकाबले को 89 रनों के बड़े अंतर से जीत कर शानदार अंदाज में टी20 विश्वकप की अपनी यात्रा की शुरुआत कर दी है। आज के मैच में वैसे तो न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने आज कुछ विशेष काम किया है।
9वें ओवर में सैंटनर की दूसरी गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने कड़ा प्रहार किया था और उन्होंने इस गेंद को कवर की दिशा में भेजने की कोशिश की। कोई साफ़ कह सकता था कि इस गेंद को कैच किया ही नही जा सकता क्योंकि फील्डर ग्लेन फिलिप्स काफी दूरी पर मौजूद थे।
लेकिन उन्होंने अपने मन में ठान लिया था कि वे कैच के लिए जाएंगे। डीप पॉइंट से फिलिप्स ने दौड़ लगाई और कमाल की फुर्ती का उदहारण पेश करते हुए इस असंभव कैच को लपक लिया। फिलिप्स का यह शानदार कैच अभी से ही कैच ऑफ़ द टूर्नामेंट का दावेदार बन गया है।
न्यूजीलैंड की ओर से आज डेवोन कॉन्वे ने 58 गेंदों में 92 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब भी दिया गया। साथ ही फिन एलेन ने मात्र 16 गेंदों में 42 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत मिल सकी।
Super-phillips👀🔥#glenphillips #NZvAUS #NewZealand #T20WorldCup2022 #cricket #CricketTwitter pic.twitter.com/hcEUu7MHqZ
— SHAHID HAMID (@SHAHID_HAMID_) October 22, 2022
