आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक और रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से हो रहा है। टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स ने गेंदबाज़ी चुनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज़ों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन दिखाया।
लेकिन सबसे ज्यादा अगर किसी खिलाड़ी ने आज एक बार फिर फैंस के दिल जीता है तो वह है खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। महेंद्र सिंह धोनी ने आज विकेट के पीछे से शानदार प्रदर्शन किया जहां उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट करने के लिए एक फुर्तीली स्टंपिंग की।
14वे ओवर की अंतिम गेंद पर रविंद्र जडेजा की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने क्रीज से बाहर निकलकर एक बड़ा शॉट खेलना चाहा। वह गेंद को समझ नही पाए और मिस कर बैठे। जबतक मयंक पीछे मुड़कर देख पाते की गेंद कहां है इतने में तो महेंद्र सिंह धोनी ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी।
MS Dhoni – the quickest hands in the world. pic.twitter.com/QYjOygyMxu
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 21, 2023
इसके साथ ही उन्होंने एक कैच और एक स्टंपिंग भी की। धोनी के द्वारा इस प्रदर्शन और सीएसके के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 134 रन ही बनाने दिए। चेन्नई के लिए जडेजा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।
