आईपीएल

देखिए मैदान पर उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2022 की तयारी कि शुरू

देखिए मैदान पर उतरे एमएस धोनी, आईपीएल 2022 की तयारी कि शुरू

आईपीएल 2022 का सीजन मार्च के अंत से शुरू होने की खबरे सुनाई दे रही हे, लेकिन, उस से पहले सभी एक और मेहतपूर्ण दिन होगा आईपीएल 2022 प्लेयर्स नीलामी का दिन, जब 12 और 13 फरवरी को कुल 590 प्लेयर्स पर बैंगलोर में लगेगी बोली।

लेकिन, उससे पहले ही कई खिलाड़ी हे जिन्होंने आने वाले आईपीएल सीजन के लिए प्रैक्टिस की शुरुवात कर दिया हे, और उनमें से एक हे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी।

कुछ दिन पहले एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नीलामी की रणनीति तैयार करने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। अब, एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2022 से पहले अभ्यास करना शुरू कर दिया है।

कई लोगों ने सोचा था कि एमएस धोनी आईपीएल 2022 से पहले संन्यास ले लेंगे। हालांकि, सीएसके ने खिलाड़ी को नीलामी से पहले रिटेन कर लिया और ऐसे में एमएस धोनी के प्रशंसकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। धोनी ने आईपीएल 2022 की तैयारी भी शुरू कर दी है। उन्हें नेट्स पर कुछ गेंदें मारते हुए देखा गया। आप वो वीडियो नीचे देख सकते हे।

आने वाले नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स को समझदारी से खरीदी करना होगा। हालांकि एमएस धोनी अभी संन्यास नही ले रहे हैं, लेकिन उनके लंबे समय तक खेलने की संभावना कम ही है।

वहीं, खबरें हैं कि आगामी मेगा-नीलामी आखिरी बड़ी नीलामी हो सकती है। इसलिए, सीएसके को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास एमएस धोनी के लिए भी बैकअप विकल्प तैयार है।

धोनी के सन्यास के बाद सीएसके के पास कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका निभाने फिलहाल कोई नही हे। जबकि रविन्द्र जडेजा कप्तान के रूप में पदभार संभालने की संभावना है, फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी में ही एक गुणवत्ता वाले विकेटकीपर को खरीदने की जरूरत हे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top