आईपीएल 2023

तूफान के रूप में आए थाला धोनी; 2 गेंदों में मचाया तहलका और फैंस के चार सालों के इंतजार को किया खत्म; देखिए वीडियो

एमएस धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग में आज एक बार फिर उसी शानदार पल का नजारा फैंस को देखने को मिला जिसके लिए फैंस हर साल आईपीएल का बेसब्री से इंतजार करते है। वह पल है महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अंतिम पलो में आकर अपने ही अंदाज में पारी को फिनिश करना।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ चेन्नई के होमग्राउंड चेपौक में खेले जा रहे इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन दिखाया। ऋतुराज गायकवाड़ और कन्वे ने मिलकर 100 से अधिक रनो की सलामी साझेदारी की। ऋतुराज ने अर्धशतक जड़ा और कन्वे ने 47 रनो की पारी खेली।

शिवम दुबे ने भी 16 गेंदों में 27 तो वही अंबाती रायुडू ने 14 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए। लेकिन जिस खिलाड़ी की पारी ने पूरी महफिल को जीत लिया तो वह है महेंद्र सिंह धोनी। अंतिम ओवर की पहले गेंद पर रविंद्र जडेजा के आउट हो जाने के बाद मार्क वुड के खिलाफ बल्लेबाजी करने आते है महेंद्र सिंह धोनी।

धोनी ने वुड के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद को एक हेलिकॉप्टर शॉट के जरिए सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया। वही इसकी।अगली गेंद जो की वुड ने शॉर्ट गेंद डाली को भी धोनी ने शानदार शॉट के जरिए गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। धोनी भले ही इसकी अगली गेंद पर कैच थमा बैठे लेकिन उनकी इस पारी ने फैंस को सुकून प्रदान किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top