क्रिकेट खबर

“भैया को थोड़ी देर लाईव रखो”, जब ऋषभ पन्त ने साक्षी से की “धोनी” को इंस्टा लाईव पर लाने की गुजारिश, हंस पड़े रोहित और सूर्या

रोहित शर्मा

आज के ज़माने में सोशल मीडिया की वजह से कुछ भी संभव हो गया है और इसका उदाहरण आज उस वक़्त देखने को मिला जब महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, ऋषभ पन्त और सूर्यकुमार यादव एक साथ इंस्टा लाइव पर दिखे।

महेंद्र सिंह धोनी इंस्टा लाईव का उपयोग बिल्कुल ना के बराबर करते हैं लेकिन आज उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी झलक फैन्स को दिखलाई जहाँ वह मुस्कुराते हुए हाथ हिला रहे थे।

दरअसल पहले से ही इंस्टा लाइव पर कनेक्टेड ऋषभ पन्त, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ साक्षी धोनी भी जुड़ गयीं और उसके बाद उन्होंने वहां मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के भी दर्शन सभी को करवाए।

ऋषभ पन्त ने इस दौरान यह भी कहा कि “भैया को कुछ देर लाईव पर ही रखो” पर ऐसा ज्यादा समय तक हो नहीं पाया। इसके अलावा आज इंस्टा लाइव पर यह तीनों युजवेंद्र चहल के भी मजे लेते हुए देखे गए या यूं कहें कि युजवेंद्र चहल अकेले इन तीनों का मजा ले रहे थे।

आज का दिन इंस्टाग्राम के इतिहास का सबसे मजेदार दिन रहा क्योंकि फैन्स को आज अचानक से लाइव पर कई दिग्गजों के दर्शन एक साथ मिल गए। बाकि खिलाड़ी तो अक्सर इंस्टाग्राम पर लाइव आते ही रहते हैं पर धोनी ऐसा कभी नहीं करते हैं।

आज भी उन्होंने अपनी झलक सिर्फ इसलिए दिखलाई क्योंकि साक्षी वहां मौजूद थीं। क्रिकेट फैंस के लिए यह पूरा समय किसी त्यौहार से कम नहीं था। आपको बता दें कि काफी बड़ी संख्या में लोग इस लाईव से जुड़े हुए थे और अपने चहेते सितारों को मस्ती मजाक करते हुए देख खुश हो रहे थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top