मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अभी मुंबई के वानखेड़े के मैदान में इस आईपीएल का 1000वा मुकाबला खेला जा रहा है जहाँ आज आईपीएल ने अपने इतिहास में एक काफी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। दोनों ही टीम इस मुकाबले से पहले काफी ज्यादा उत्साहित थी और सभी को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद थी।
दोनों ही टीम के बीच इस सीजन का एक और रोमांचक मुकाबला खेला गया जहाँ इस मैच में मुंबई इंडियंस को अंत में जाकर आखिरकार जीत मिल ही गयी। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स को इस मुकाबले में काफी करीबी मैच में र विकेट से मात दी है जहाँ टीम डेविड ने अंतिम ओवर में जेसन होल्डर को लगातार 3 छक्के मार कर मुंबई को इस मैच में जीत दिलवा दी। उन्होंने पहले 3 गेंद पर लगातर 3 छक्के मारे।
वही इस मुकाबले का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमे संदीप शर्मा ने एक शानदार कैच लपका है और उनके इस कैच की काफी ज्यादा तारीफ की जा रही है। सभी का मानना है की ये कैच ऑफ़ द सीजन है वही कई लोग इसे आईपीएल के इतिहास के सबसे अच्छे कैचो में से एक है। उन्होंने अपने इस कैच से सभी को हैरान कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने ये कारनामा ट्रेंट बोल्ट के ओवर में किया जहाँ खतरनाक नज़र आ रहे सूर्यकुमार यादव को उन्होंने आउट कर कर दिया। सूर्या 55 रनों पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे जहाँ उन्होंने एक बार और पीछे के दिशा में शॉट खेलने कजा प्रयास किया। वो गेंद को अच्छे से टाइम नही कर पाए लेकिन वो 30 यार्ड सर्किल से दूर जा रही थी। संदीप शर्मा इस गेंद के लिए पीछे भाग रहे थे जहाँ अंत में उन्होंने पीछे भागते हुए डाईव लगाकर इस कैच को पूरा कर लिया।
WHAT. A. CATCH! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2023
Spectacular effort from Sandeep Sharma to get the wicket of Suryakumar Yadav 👏🏻👏🏻#MI need 43 off 18.
Follow the match ▶️ https://t.co/trgeZNGiRY #IPL1000 | #TATAIPL | #MIvRR pic.twitter.com/0PVyi5z7SB
