आज भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है जहां भारतीय टीम अब एक मजबूत स्थिति में जा कर खड़ी है। इस टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन अपने पहले 3 विकेट्स जल्दी ही गंवा दिए और एक मुश्किल स्थिति में आ खड़ी हुई।
उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। पंत 46 रन बना कर अपना विकेट गंवा बैठे तो फिर श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी अपने कंधे ली। तो वही दूसरी और चेतेश्वर पुजारा एक छोर पर डटे रहे। लेकिन अंत में पुजारा भी अपने शतक से चूक गए और 203 गेंदों में 90 रन बना कर आउट हो गए।
लेकिन पहले दिन के खेल के अंत तक श्रेयस अय्यर अभी भी मैदान पर डटे हुए है। उन्होंने 169 गेंदों में अबतक 82 रन बनाए है और अपने शतक के करीब है। वही उनके साथ आज के मुकाबले में एक मजेदार घटना भी हुई जिसका वीडियो फैंस को काफी हंसा रहा है।
दरअसल इबादत हुसैन के ओवर में जब श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे तो किस्मत ने उनका साथ दिया। हुसैन की गेंद स्टंप के लगी। गिल्लिया हिली और उसमे लाइट्स भी लगने लगी लेकिन गिल्लीया नीचे नही गिरी और श्रेयस अय्यर आउट होने से बच गए। इस घटना को देख मैदान में सभी हसने लगे और सोशल मिडिया पर फैंस भी काफी मजे लिए।
What luck! Incredible Lux Cozi for Shreyas Iyer! The ball kisses the stumps but the bails don't fall. pic.twitter.com/WPfN8nrIAA
— Nikhil(@CricCrazyNIKS) December 14, 2022
श्रेयस अय्यर आज किस्मत
— राकेश सरोज (@bindaasrakesh) December 14, 2022
लिखवा कर आया है#INDvsBAN pic.twitter.com/RXzMQcbJZr
#INDvsBangladesh
— Cricgnear (@ADevalapurkar) December 14, 2022
Shreyas Iyer survives even after ball hits the stumps.
Le Rahul: pic.twitter.com/7xm1cI0Xjc
Lucky Shreyas Iyer, the ball is just touches the stumps, but the bails won't fallen, He is very lucky today 2 drop catches and now this incident. #BANvIND pic.twitter.com/nbYnmR1rjU
— Resanth. (@Cric_Resanth) December 14, 2022
