आज इंडियन प्रीमियर लीग के एक बड़े और महत्वपूर्ण मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। पहले गेंदबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरुआत में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया लेकिन अंत में मुंबई के बल्लेबाज़ों ने मैच में वापसी कराई।
रोहित शर्मा ने ईशान किशन के साथ मिलकर मजबूत शुरुआत देनी चाही लेकिन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद एक के बाद एक लगातार विकेट गिरते गए। हालांकि इसके बाद तिलक वर्मा, टीम डेविड और हृतिक शौकीन ने मिलकर मुंबई की टीम को एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
तिलक वर्मा ने 22, टीम डेविड ने 31 तो वही शौकीन ने 18 रनो की महत्वपूर्ण पारी खेली मुंबई को 150 पार पहुंचाया। वही इसी दौरान टीम डेविड ने 17वे ओवर में तुषार देशपांडे के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन अंत में तुषार देशपांडे ने अपने ही अंदाज में उनका बदला लिया।
तुषार देशपांडे के ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का चौथी गेंद पर चौका और पांचवी गेंद पर फिर से छक्का जड़ते हुए जबरदस्त धुलाई की। इतने में ही तुषार देशपांडे ने अंतिम गेंद पर उनको अपने जाल में फंसाकर कैच आउट कराया और पवेलियन रवाना किया। फैंस को इन दोनो युवा खिलाडियों के बीच यह मुकाबला देख कर आनंद आया।
Mg ra David
— Karthik™ (@im_karthik77) April 8, 2023
Deshpande gadu yedho antunadu 😆😆🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/YqSHreE9GT
