कल पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच ओडीआई सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया था। पहले मुकाबले में पाकिस्तान से 6 विकेट से हारने के बाद न्यूज़ीलैंड की टीम ने कमबैक करते हुए पकिस्तान को 79 रनो से करारी शिकस्त दी। इस मैच में न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे डेवन कन्वे जिन्होंने बल्लेबाज़ी के लिए मुश्किल नजर आ रही इस पिच पर शतक जड़ा ।
कन्वे ने 92 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से यह शतक जड़ा। वही कप्तान केन विलियमसन ने भी 85 रनो की महत्त्वपूर्ण पारी खेली जिसके बदौलत 262 रनो का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नही पा रहा था।
सिर्फ कप्तान बाबर आजम एक छोर पर टिके हुए थे और दूसरी ओर से एक के बाद एक विकेट गिरते जा रहे थे। लेकिन अंत में कप्तान बाबर आजम को न्यूजीलैंड के विकेटकीपर टॉम लेथम ने बड़ी ही चतुराई से महेंद्र सिंह धोनी की तरकीब लगाकर आउट किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बाबर आजम टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेल 113 गेंदों में 79 रन बना चुके थे। इस समय तक पाकिस्तान के 8 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद ईश सोढ़ी की गेंद पर बाबर आजम बीट हुए और गेंद पीछे टॉम लैथम के हाथ में गई। बाबर आजम का बैलेंस इस समय थोड़ा डिगमगाया।
इस समय टॉम लैथम ने अपनी चतुराई का प्रतीक देते हुए उस सही समय का इंतजार किया जब बाबर आजम का पैर हवा में हो और ठीक उसी समय उनकी गिल्लियां उड़ाई। ठीक ऐसी ही स्टंपिंग एक बार महेंद्र सिंह धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ की थी। टॉम लैथम को ऐसे विकेकीपिंग करते देख फैंस ने उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की।
Dhoni did it before and it was cool
— …… (@Brahman_Kuldip) January 11, 2023
But it's also good #PakvsNZ #CricketTwitter #MSDhoni pic.twitter.com/khnMct8MXm
