भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही ओडीआई सीरीज का दुसरा मुक़ाबला शुक्रवार 21 जनवरी को खेला गया। प्रथम मैच मे हार के बाद यह मुक़ाबला भारत को 3 मैचो की इस सीरीज बराबर करने के लिये जीतना जरुरी था। लेकीन भारत यह मुक़ाबला जीतने मे सफल नही हुई। लेकिन इस मैच एक काफी हस्सायकार दृश्य दिखा, जब विराट कोहली ऋषभ पंत के चौके पे नाचते नजर आए।
इस मैच मे हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम ने 3 मैचो की सीरीज मे 2-0 की अजेय बढत बना ली। इस मैच मे कप्तान केएल राहुल ने टोस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान राहुल और शिखर धवन ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी लेकीन वह अपनी इस पारी को ज्यादा नही खेल पाये। शिखर धवन 29 रन बना कर आउट हो गये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये विराट कोहली बिना अपना खाता खोले ही आउट हो गये। कोहली फैन्स जो की विराट की 71वी सेंचुरी का इन्तजार कर रहे थे फिर निराश हुए। इसके बाद कप्तान राहुल ने अर्धशतकिय पारी खेलते हुए 79 गेंदो मे 55 रन बनाये। ऋषभ पंत ने 71 गेंदो का सामना करते हुए 85 रनो की पारी खेली।
उनकी इस पारी के दौरान 31 वे ओवर मे एन्डीले पहलुक्वयो की बोलिंग के दौरान ऋषभ पंत ने एक शानदार चौका लगाया। इस खुबसूरत शॉट को देखकर पवेलियन मे बैठे विराट कोहली इस शॉट का आनन्द लेते हुए नाचते दिखे। उनके पास बैठे शिखर धवन भी उनको देखते हुए हंस रहे थे। जब कोहली को नाचते हुए कैमरा ने उनके ऊपर फॉक्स किया तो वह और खुशी मे झुमते दिखे। इसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
#SAvIND pic.twitter.com/JdFNw5rPnY
— Ankit Jit Singh (@JitAnkit) January 21, 2022
इस पारी की मदद से भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 288 रनो का लक्ष्य रखा था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकन टीम बहुत ही अच्छी फॉर्म मे दिख रही थी। भारतीय गेन्दबाज़ इस मैच मे भी अच्छा परफोर्मेंस नही दे पाये। उन्होने मैच मे सिर्फ 3 विकेट लिये। क्विंटन डीकोक और मलन की ओपनिंग अर्धशतक पारियो और दक्षिण अफ़्रीका मिडल ओर्डर की अच्छी पारियो ने दक्षिण अफ्रीका को इस मैच में 7 विकेट से जीत दिलायी।
