भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और टी 20 विश्वकप के लिए सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से फैंस का मनोरंजन करने और भारत को जीताने के लिए तैयार है। हालंकि टी 20 विश्वकप से ठीक पहले कल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मुकाबले में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चल पाया।
विराट कोहली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़ा। विराट कोहली मिचेल स्टार्क की एक शॉर्ट गेंद का शिकार हो गए है। इसके बाद में विराट कोहली ने फील्डिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए 2 विकेट निकाले। लेकिन मैच जीतने के बाद भी विराट कोहली नही रुके।
इसके बाद विराट कोहली ने गाबा के मैदान पर नेट्स सेशन ज्वाइन किया। उन्होंने 40 मिनट के नेट सेशन में अधिकतर शॉर्ट बॉल्स का सामना किया जिस पर वह कल आउट हुए थे। खास बात यह है की विराट कोहली के साथ इस नेट सेशन में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान भी शामिल थे।
विराट कोहली के द्वारा ऐसा करना यह दर्शाता है की वह अपने कमजोर क्षेत्र को देखकर उसके ऊपर कार्य करेंगे और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले एक अच्छे माइंडसेट के साथ मैदान पर उतरेंगे। वही इंग्लैंड ने भी पाकिस्तान की टीम को अभ्यास मुकाबले में हरा दिया।
Babar Azam, Mohammad Rizwan and Virat Kohli did a net session together! All three batting side by side#T20WorldCup pic.twitter.com/itIMkKsAgn
— 𝙰𝚓𝚠𝚊 𝙵𝚊𝚢𝚢𝚊𝚣 (@Babar4life) October 17, 2022
