दिनेश कार्तिक और मुरली विजय, दोनो ही खिलाड़ी काफी लंबे समय के बाद क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आ रहें है। दिनेश कार्तिक ने एक लंबे समय के बाद बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम में वापसी कर ली है तो वही मुरली विजय भी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेल रहे है। दोनो ही खिलाड़ी का एक दूसरे से काफी पारिवारिक विवाद भी हो चुका है।
दरअसल दिनेश कार्तिक की पूर्व पत्नी निकिता का मुरली विजय के साथ अफेयर चल रहा था। इसके बाद दिनेश ने उससे तलाक ले लिया तो वही मुरली विजय ने भी निकिता से शादी कर ली। दिनेश कार्तिक ने भी इस घटना के बाद अपने जीवन की नई कहानी शुरू करते हुए दीपिका पल्लीकल से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद से ही दिनेश ने अपने जीवन में सफलाताओ की नई ऊंचाईयां हासिल करना प्रारंभ कर दिया।
इसी बीच हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक मैच के दौरान मुराली विजय जब अपनी टीम के लिए मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। इस दौरान स्टैंड में बैठे फैंस ने दिनेश कार्तिक के लिए “डीके–डीके” का नाम चिलाने लग गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल होने लग गया। इसके बाद मुरली विजय ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी।
मुरली विजय ने फैंस की तरफ देखते हुए अपने हाथ जोड़े और उनसे इशारों में कहा की वह ऐसा क्यों कर रहे है। हालांकि दिनेश कार्तिक की तरह मुरली विजय ने भी क्रिकेट के मैदान पर दमदार वापसी की है। उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु प्रीमियर लीग के एक मुकाबले में 57 गेंदों में शानदार शतक जड़ा है।
#TNPL2022 DK DK DK ……
— Muthu (@muthu_offl) July 7, 2022
Murali Vijay reaction pic.twitter.com/wK8ZJ84351
