महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक ही जहां उन्हें हर जगह पसंद किया जाता है और वो जहां भी जाते है लाखो की तादात में उन्हें उनके फैन्स चीयर करने के लिए आते है और उन्हें हर जगह शानदार समर्थन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि वो सबसे ज्यादा फॉलो किए जानेवाले खिलाड़ियों में एक है।
उनकी कीर्ति इतनी महान है कि क्रिकेट के ही बड़े बड़े दिग्गज उनके फैन है जहां वो उन्हें काफी मानते है वही युवा खिलाड़ियों के वो रोल मॉडल है। इसी के साथ बाकी फील्ड के भी बड़े-बड़े हस्तियों में उनकी अलग ही पहचान है और वो सभी लोग धोनी को काफी ज्यादा पसंद और फॉलो करते है। उनकी फैन फॉलोइंग विदेश में भी है।
जॉन सीना जो डब्लू-डब्लू-ई के एक काफी प्रसिद्ध सुपरस्टार है वो क्रिकेट में काफी ज्यादा रुचि लेते है औए ऐसा लगता है वो धोनी के भी फैन है। उन्होंने अभी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर धोनी की तस्वीर डाली है जहां का फोटो में धोनी रिव्यु लेने पीकर विचार कर रहे थे वही उन्होंने अपना हाथ मुँह के सामने लाया जो सीना का भी एक सिग्नेचर मूव है। इसी कारण उनका ये पोस्ट कभी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
वही महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन में काफी अच्छे फॉर्म में है जहां उन्हें जब भी मौका मिल रहा है तो वो ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी कर रहे है। इसी के साथ उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग की टीम ने भी अच्छी वापसी की है जहां अभी तक चेन्नई ने 10 मुकाबले खेले है जिनमे से उन्हें 5में जीत मिली है वही एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। वो 11 अंकों के साथ अभी अंक तालिका में तिसरे स्थान पर है।
