क्रिकेट खबर

दिनेश कार्तिक के पिता का खुलासा “इस व्यक्ति ने बदला मेरे बेटे का जीवन”, जानिए कार्तिक के फिनिशर बनने के पीछे है किसका हाथ

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक के जीवन की कहानी किसी प्रेरणादायक फिल्मी कहानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से लेकर अपने निजी जीवन में बेहद कठिन संघर्षों का सामना किया और आखिरकार आज वह पूरे भारत के लाडले बने बैठे हैं।

लेकिन आज हम आपको उस विशेष इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से दिनेश कार्तिक आज टीम इंडिया के फिनिशर का रोल निभा रहे हैं। यह व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक नायर हैं। उन्होंने कार्तिक को ‘डी.के द फिनिशर’ बनाने में काफी मेहनत की है।

यहाँ तक कि दिनेश कार्तिक के पिता श्री कृष्णा कुमार ने खुद इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि “दिनेश का जीवन अभिषेक ने बदला, वह कार्तिक को 2 बजे सुबह ही उठाता था और उन्हें पहाड़ों की चढ़ाई करवाता था”। कार्तिक के जीवन और आत्मविश्वास में बदलाव यहीं से शुरू हुआ था।

कार्तिक के पिता ने यह भी बतया कि “अभिषेक ने ही दिनेश को फिनिशर बनने की सलाह दी और उन्होंने कार्तिक के लिए उस तरह का प्रैक्टिस सेशन भी डिजाइन किया था”। आपको बता दें कि एक तब का दिन था और एक आज का दिन है।

दिनेश कार्तिक अपने तमाम संघर्षों पर विजय पाकर आज भारतीय टीम का एक अहम हिस्सा हैं। टीम इंडिया इस टी20 विश्वकप में कहाँ तक जा पाती है यह दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर भी काफी ज्यादा निर्भर करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top