आईपीएल 2022

“कम से कम एक मैच तो जीत के जाना” मुंबई इंडियंस बनी आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम;देखिए फैंस की प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग का आधा सत्र पूर्ण होने के बाद दूसरे सत्र के पहले ही मुकाबले में हार के साथ इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल के 15 वे संस्करण अर्थात आईपीएल 2022 से पूरी तरह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। मुंबई इंडियन का प्रदर्शन इस सीजन बहुत ही शर्मनाक रहा जहा उन्हें अबतक खेले सभी 8 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।

रविवार को हुए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में 36 रनो से हार का सामना करना पड़ा। यह मुकाबला मुंबई के प्रमुख मैदान वानखेड़े में खेला जा रहा था और मुंबई इंडियंस लगभग 3 साल बाद यहाँ मुकाबला खेल रहीं थी किंतु मुंबई की टीम इस मुकाबले में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाई।

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए एक कप्तानी पारी खेली। केएल राहुल ने इस सीजन मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक लगाते हुए अपनी टीम को एक मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया। केएल राहुल ने 62 गेंदों में 12 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रनो कि नाबाद पारी खेली।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी इस मैच भी पूरी तरह प्लॉप रही। कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत करनी चाही और पहले विकेट के लिए 49 रनो की साझेदारी ईशान किशन के साथ की लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरते गए। इस प्रकार मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 132 रन ही बना पाई।

इस हार के बाद मुंबई आईपीएल 2022 से बाहर हुई तो फैंस ने ट्विटर पर इससे जुड़ी काफी प्रतिक्रिया दी। बहुतों ने इसे मुंबई का सबसे खराब सीजन बताया तो कई लोगों ने इसके पीछे का कारण मेगा ऑक्शन में अच्छी टीम नही बना पाना कहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top