क्रिकेट खबर

“किस्मत हो तो इस बंदे जैसी” रांची के युवा क्रिकेटर को धोनी ने स्टेडियम से घर तक कराई अपनी बाइक से सैर; दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

एमएस धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट से सन्यास के बाद विभिन्न रूपों में जीवन का आनंद ले रहे है। कुछ दिनों पूर्व वह अमेरिका में छुट्टियां मना रहे थे और इससे पहले भी उनके सन्यास के बाद के जीवन के बहुत से वीडियो फैंस के सामने आ रहे थे।

आज भी फैंस महेंद्र सिंह धोनी की एक झलकी पाने और उनके साथ तस्वीर लेने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। इसी क्रम में हाल जिनमे महेंद्र सिंह धोनी से ही जुड़ा एक वीडियो सोशल मदीस पर काफी वायरल हो रहा है और इस विडियो में यह देखा गया की कैसे एक महेंद्र सिंह धोनी के फैन को ऐसा मौका मिला जिसके बारे में उस फैन ने कभी सोचा भी ना हो।

यह वीडियो है महेंद्र सिंह धोनी के होमटाउन अर्थात रांची का जहां महेंद्र सिंह धोनी के एक फैन को उनके साथ बाइक पर यात्रा करने का सुनहरा अवसर मिला। जी हां आपने सही पढ़ा, महेंद्र सिंह धोनी के साथ बाइक पर सफर करना। जहां एक तरफ फैंस को उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ा संघर्ष करना पड़ता है वहां इस फैन को उनके साथ बाइक पर सफर करने का मौका मिला।

दरअसल यह फैन रांची का एक लोकल क्रिकेटर है जो रांची के स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहा था। महेंद्र सिंह धोनी भी वहां आए हुए थे और शायद थोड़ा क्रिकेट खेलने के बाद वह वापस अपने घर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने उस युवा फैन को स्टेडियम से घर तक लिफ्ट दी। अब यह दिल को लुभाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top