आईपीएल 2022

“क्या होता अगर पोलार्ड गुस्से में आकर कुछ कर देते” क्रुणाल पंड्या द्वारा पोलार्ड को छेड़ने पर मुंबई के पूर्व खिलाड़ी ने कही बड़ी बात

किरोन पोलार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग का आधा सत्र पूर्ण हो चुका है और इस लीग के 37वे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम आपस में भिड़ी। इस मुकाबले में केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 36 रनो से हरा दिया। इस मुकाबले में हार के साथ ही मुंबई इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

यह मुंबई इंडियंस की इस लीग में लगातार 8वी हार थी जो की बहुत ही शर्मनाक रिकॉर्ड है। इस मुकाबले में ना तो मुंबई की बल्लेबाजी ज्यादा खास चल पाई और न ही गेंबदाजी। वही लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन का मुंबई के खिलाफ दूसरा शतक लगाया।

वही गेंदबाजी में अपनी पूर्व टीम के खिलाफ खेलते हुए सर्वाधिक 3 विकेट झटके। क्रुणाल पंड्या ने अंतिम ओवर में अच्छी गेंदबाजी की और पोलार्ड के विकेट के साथ एक अन्य विकेट और रन आउट करने में सफल रहे। जब क्रुणाल पंड्या ने पोलार्ड का विकेट लिया तो उन्होंने मस्ती करते हुए पोलार्ड के सिर को चूमा था। दरअसल पोलार्ड ने भी क्रुणाल पंड्या का विकेट लिया था और जब पांड्या ने वापस बदला लिया तो उन्होंने ऐसा किया।

क्रुणाल पंड्या की इस व्यवहार की पार्थिव पटेल ने आलोचना की। उन्होंने कहा की “माना की क्रुणाल और पोलार्ड अच्छे मित्र है किंतु मैदान पर स्थिति अलग होती हैं। पोलार्ड रन नही बना पा रहे थे और टीम मैच हार रही थीं। ऐसे में उनको परेशान करना सही नहीं था। आप ड्रेसिंग रूम में कुछ भी कर सकते किंतु यह सिर के ऊपर की बात थी।”

वही दूसरी और पूर्व भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा की “हार किसी को पसंद नही। जब कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नही कर रहा हो तो हम ऐसी चीजों से बचना चाहिए। आप यह नहीं जानते की वह किस स्थिति से गुजर रहे है। क्या होगा अगर वापस गुस्से में आकर कुछ कर देते। वह दुखी होकर ड्रेसिंग रूम जा रहे थे और उसपर यह रिएक्शन सही नही था।”

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top Stories

To Top